{"_id":"65ca8723c439fed1da0cd049","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-when-wife-does-not-return-from-her-parents-house-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108568-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी के मायके से न आने पर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी के मायके से न आने पर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कस्बा के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में एक घर में हुई कलह के बाद पत्नी मायके चली गई। जब वह मायके से वापस नहीं आई तो पति ने घर के पास निर्माणाधीन मकान की बीम में रस्सी से फंदा लगाकर रविवार रात आत्महत्या कर ली।
कस्बा के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी ध्रुव सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र सोनू (32) ट्रक चालक था। पत्नी उमा व दो बच्चे निधि और विट्टो के साथ अलग मकान में रह रहा था। घर में कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के चलते कलह से तंग आकर पत्नी उमा पांच फरवरी को बच्चों को लेकर अपने मायके हरदोई चली गई। रविवार देर शाम सोनू घर पर ताला लगाकर निकल गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो पास में रह रहे उसकी मां ऊषा देवी ने तलाश शुरू की।
मोहल्ले के बाहर खेतूपुर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की बीम से रस्सी के सहारे सोनू का शव लटका देखा। मौके पर पहुंचे एसएसआई अजय कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि पांच फरवरी को पत्नी के मायके जाने के बाद से सोनू शराब के नशे में रहता था। पत्नी को सूचना दे दी गई है। पत्नी के वापस न लौटने से आत्महत्या का कदम उठाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।