{"_id":"6ac13abd3c482533d400fec5","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-in-dowry-death-case-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152676-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
अछल्दा। दहेज हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति व ससुर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव छुटका मढ़ा निवासी माधुरी की पांच सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। गांव पेंतुआ निवासी पिता रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति अंशू यादव, ससुर दिनेश कुमार, सास मीना देवी, ननद ज्योति व शिल्पी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इटैली क्षेत्र से गश्त के दौरान आरोपी पति अंशू (26) और ससुर दिनेश कुमार उर्फ भूरे (48) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। (संवाद)