{"_id":"4825d632d1d67e7ab0116f73f1cc4e47","slug":"hungama-on-the-deposit-date-before-power-disconnection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा तिथि से पहले बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा तिथि से पहले बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। शुक्रवार को मोहल्ला बख्सी जी का बाग तिलक नगर निवासी भाजपा नेता के घर पर बिजली चेकिंग टीम के अधिकारियों की भाजपा नेता से तकरार हो गई। गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने नेताजी के घर की बिजली काट दी। आक्रोशित लोगों ने उनका घेराव किया। मामला बिगड़ता देख आनन-फानन में कनेक्शन जोड़कर मामला शांत कराया गया।
एसडीओ अजीतमल नीरज गर्ग के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली चेकिंग टीम ने शहर के तिलक नगर मोहल्ले में चेकिंग व वसूली अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब बख्सी जी का बाग निवासी भाजपा नेता/शिक्षक रमेश दिवाकर के घर पर पहुंची तो एसडीओ ने बिल को बकाया बताते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
घर में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने एसडीओ कोे सभी जमा बिल की रसीदें दिखाईं। यही नहीं घर पर पति रमेश दिवाकर के मौजूद न होने की बात कहकर उनके आने पर निर्धारित बिल जमा करने की तिथि 31 जनवरी तक बिल जमा कराने की भी बात कही। लेकिन एसडीओ ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
जनवरी का बिल बकाया बताते हुए कनेक्शन काट दिया। भाजपा नेता रमेश दिवाकर ने बताया कि इससे पूर्व भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनके ऊपर 1 लाख रुपये का बकाया बिल निकाल दिया था। जांच कराए जाने पर कंप्यूटर की गलती निकलने पर उन्होंने संशोधित बिल 12367 रुपये 10 दिसंबर 2015 में जमा कर दिए।
बिल अदा करने के बाद भी बिजली अधिकारियों की ओर से उनके खिलाफ कटा कनेक्शन दोबारा जोड़ लेने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर करा दी गई। उन्होंने दस हजार रुपये समन शुल्क व 300 रुपये कनेक्शन कटाई जुड़ाई के जमा कर बिजली विभाग से पीछा छुड़ाया। इसके बाद शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम उनके आवास पर पहुंची और जनवरी का साढ़े तीन हजार रुपये का बिल अभी तक जमा न किए जाने पर उनका कनेक्शन काटने का आदेश दिया।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता रमेश दिवाकर ने एसडीओ को जमकर खरी खोटी सुनाई। मामला बढ़ता देख एसडीओ ने तुरंत भाजपा नेता रमेश दिवाकर के घर का काटे गए कनेक्शन को जुड़वाकर वहां से निकल लिए। एसडीओ अजीतमल नीरज गर्ग ने बताया कि मेरी किसी से कोई व्यक्गित दुश्मनी नहीं है।
उपभोक्ता रमेश दिवाकर के घर पर जब चेकिंग को टीम पहुंची तो उनकी सूची में बिल बकाया दिख रहा था। जिस पर घर में मौजूद लोगों से फाइल दिखाने को कहा। लेकिन किसी ने भी फाइल नहीं दिखाई। सिर्फ यह बताते रहे कि बिल जमा है। इस पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। जब उपभोक्ता ने आकर कागज दिखाए तो कनेक्शन जोड़ दिया गया।