{"_id":"57e426e04f1c1bfc61a828a8","slug":"ht-shabby-disaster-is-waiting-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के इंतजार में है जर्जर एचटी लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के इंतजार में है जर्जर एचटी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जर्जर एचटी लाइन के नीचे से निकलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के गांव ककोर में जर्जर एचटी लाइन से कभी भी हादसा हो सकता है। इन तारों में स्पार्किंग से अक्सर भगदड़ मच जाती है। गुरुवार को भी स्पार्किंग हुई । इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विभाग इन जर्जर तारों को बदलवाने के लिए संजीदा नहीं हो रहा है। यह हाल तब है जब बिलराया-पनवाड़ी मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता रहता है।
ककोर गांव में 1977 में विद्युतीकरण हुआ था। 39 सालों से इन्हीं जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति चलाई जा रही है। बदले न जाने से यह तार अक्सर टूट कर गिरते रहते हैं। लाइनमैन इन्हीं तारों को जोड़कर काम चलाते हैं। राज्यमार्ग पर एचटी लाइन के तार झूल रहे हैं। यह हवा में टकराकर स्पार्किंग करने लगते हैं। गुरुवार को जनता इंटर कालेज के सामने दोपहर 1:30 बजे तार आपस में टकरा कर स्पार्किंग करने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई। ककोर के संजीव पाल, प्रधान विनोद दोहरे, पूर्व प्रधान बदन सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, अनिल शर्मा, रामप्रकाश शर्मा,राजकुमार, मोहित कुमार, सुभाष कुमार, अजय कुमार ,कल्लू गुप्ता, हिमांशु, उमेश,दिनेश आदि ने डीएम से जर्जर तार बदलवाए जाने की मांग की है।