फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   HT line of deck hand from the brink of death

एचटी लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत

Mon, 15 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
HT line of deck hand from the brink of death

बेला मार्ग पर रविवार सुबह नगर सीमा से सटी एक बिल्डिंग मैटेरियल दुकान पर मौरंग उतारते समय एक ट्रक का खलासी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। खलासी को सीएचसी भेजा गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक पान सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया। बेला मार्ग पर दो माह के अंदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन



 
राणानगर निवासी निहाल सिंह यादव के प्रतिष्ठान शिवम ट्रेडर्स पर रविवार सुबह ट्रक संख्या यूपी 92 टी 5386 मौरंग लेकर आया। चालक लल्लूराम निवासी उरई ट्रक किनारे लगाकर खरीददार से बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी ट्रक का खलासी पंकज (17) पुत्र वृंदावन निवासी जल्ला थाना बीमार, हमीरपुर ट्रक के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आकर चिपक गया। मौजूद लोगों ने उसको स्थानीय सीएचसी भिजवाया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताते है कि मृतक चालक का साला था। वह आठ दिन पहले ट्रक पर काम करने आया था। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना रहा। मृतक के चार भाई तथा दो बहनें हैं।


 


आखिर कितनी मौतों के इंतजार में है विद्युत विभाग- दिबियापुर। बेला मार्ग पर असेनी पावर हाउस से नगर तक खीची गई एचटी विद्युत लाइन काफी नीचे है। कुछ वर्ष पूर्व औरैया- कन्नौज राजमार्ग दोबारा बनने से सड़क की ऊंचाई बढ़ गई।


नतीजतन विद्युत लाइनें काफी नीचे हो गईं। बीते माह डीसीएम से पेप्सी की एजेंसी पर सामान उतारते वक्त फिरोजाबाद निवासी एक हेल्पर की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।


वहीं उसके कुछ दिनों बाद ही रावत सीमेंट एजेंसी पर मौरंग उतार रहा एक ट्रक जब बैक होने लगा, तब वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे ट्रक के टायर धूं धूं कर जल गए और मौरंग उतार रह रामलखन बुरी तरह झुलस गया।


 
राणानगर वार्ड सभासद अजय पोरवाल तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की सभासद मालती देवी राजपूत ने विद्युत विभाग से झूल रही एचटी लाइनों को दुरस्त करवाने की मांग की है।



इधर, यही हाल दिबियापुर- बिधूना मार्ग का है। बिधूना मार्ग की सड़क बनने पर ऊंचाई बढ़ गई। आलम यह हुआ कि पिछले महीनों में एक प्लास्टिक के सामान से भरा ट्रक एवं एक मोटर साइकिलों से भरा ट्रक विद्युत लाइनों की चपेट में आकर धूं- धूं कर जला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed