{"_id":"576c31e94f1c1b5964b497e4","slug":"how-will-the-government-s-decision-on-saab","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब कैसे होगा सरकार के फैसले पर अमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब कैसे होगा सरकार के फैसले पर अमल
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में बढ़ते सड़क हादसों पर काबू करने के लिए सरकार ने गुरुवार को एक अहम फैसला कैविनेट की बैठक में लिया है जिसमें दोपहिया वाहनों पर बैठने वालों को भी हेलमेट लगाना होगा। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन सरकार का यह फैसला शायद कागजी बनकर ही रह जाएगा। कारण साफ है कि जिले में बाइक चालक के हेलमेट लगाने के नियम का ही पालन नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे है।
हेलमेट लगाना तो दूर बच्चे की भी नहीं है फ्रिक
ग्रामीण क्षेत्र से शहर में खरीददारी अपने बच्चों के साथ आए इन महाशय को अपने साथ-साथ बच्चे के जान की भी परवाह नहीं है। वाहन नियमावली के अनुसार दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना गैरकानूनी है पर इन जनाब पर नियमावली व कैबिनेट के फैसलों का कोई असर नहीं। इसलिए चालक के आगे भी एक सवारी बैठी है।
फोटो23एयूआरपी13- पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट के चलाते वाहन
हम तो वर्दीधारी नहीं किसी का डर
सरकार के नियमों व कानून का कड़ाई से पालन कराने वाली पुलिस का भी प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले से कोई वास्ता नहीं है। और हो भी क्यूं भला सरकार के फैसले तो जनता के लिए होते है वर्दीधारियों को इससे क्या मतलब शायद यहीं सोच कर ये वर्दीधारी जनाब रसूख में बिना हेलमेट के वाहन पर निकल पड़े।
विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी14- बिना हेलमेट के वाहन में पेट्रोल डालता पंपकर्मी
हेलमेट नहीं पेट्रोल नहीं नियम सिर्फ कागजों में
हेलमेट के लिए सरकार के चाहे कितने कड़े नियम हो परंतु यह नियम सिर्फ कागजों पर ही अंकित है। सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसला यह भी था कि बिना हेलमेट के दुपहिया चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। लेकिन मानक के विपरीत शहर के सभी पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के धड़ल्ले से पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
दुपहिया वाहनों पर बैठी दोनों सवारियों को हेलमेट लगाने का फैसला सरकार का जनता के हित में है। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया जाएगा व बच्चों के माध्यम से परिजनों को जागरूक कराया जाएगा।- माया प्रसाद,टीआई
इंसेट-
हेलमेट लगाते तो बच जाती इनकी जान -
केस-1
एक जून को फफूंद में स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार बाप बेटे को टक्कर मार दी थी। जिसमें छह वर्षीय बेटे नवीन व पिता गुलाब को गंभीर चोंटे आई थी। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
केस -2
इटावा के सराफा व्यापारी विगत तीन जून को औरैया क्षेत्र में अपने व्यापार के संबध में आए थे। हाइवे पर टोल टैक्स के पास ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।