Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   How did government textbooks end up at a scrap shop? Investigation launched.

Auraiya News: कबाड़ी की दुकान तक कैसे पहुंचीं सरकारी किताबें, शुरु हुई जांच

Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
How did government textbooks end up at a scrap shop? Investigation launched.
- भाग्यनगर बीआरसी से जुड़ा है मामला, कबाड़ी ने लिए दो लोगों के नाम
विज्ञापन

- शैक्षिक सत्र 2025-26 की निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की बिक्री का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। भाग्यनगर बीआरसी से निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण व्यवस्था की पोल खोलने वाले वायरल वीडियो के मामले में अब प्रशासन सख्त हो गया है। सरकारी स्कूलों के नौनिहालों तक पहुंचने वाली किताबें बच्चों के बस्तों के बजाय कबाड़ में बेचने के मामले में कमेटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




यह पूरा मामला नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 की निशुल्क पुस्तकों से जुड़ा है, इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और वितरण तंत्र की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच के दायरे में भाग्यनगर बीआरसी का स्टॉक रजिस्टर, वितरण अभिलेख और संबंधित कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका आ गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर कुल कितनी संख्या में किताबें गायब हुईं और इस बिक्री के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। वहीं, कबाड़ी का कहना है कि वह अनपढ़ है और जब उसने किताबें बेचने वालों से पूछताछ की थी तो उन्हें पुरानी किताबें बताकर टाल दिया गया था। कबाड़ी ने इस दौरान बीआरसी के दो कर्मचारियों के नाम भी उजागर किए थे। मामले में चार सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बताया कि बयान के लिए विभाग के लोगों को पत्राचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed