फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   houses distroyed

आशियां उजड़ गया, हम बाढ़ देखते रहे...

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
houses distroyed
- सिकरोड़ी गांव में बाढ़ से तबाह हुए घर। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। गांवों में भरा यमुना के बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है और ग्रामीण लौट रहे हैं। लेकिन बाढ़ में तबाह घर और गृहस्थी देखकर उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। गांव वालों के सपने पानी में बह गए हैं। उनका कहना है कि हर बार की तरह तबाही का वही मंजर आंखों के सामने है। प्रशासन राहत तो दे रहा है लेकिन ये नाकाफी है। सिर्फ आश्वासनों के भरोसे काम चल रहा है। अब उनके सामने फिर से घर बसाने की चुनौती है।
विज्ञापन

बुधवार को सिकरोड़ी गांव में चप्पे-चप्पे पर बाढ़ की तबाही का मंजर दिखा। चारों तरफ रास्तों पर जहां कीचड़ ही कीचड़ था। फिसलन भरे रास्तों पर कई घर दरके दिखे या उनका मलबा नजर आया।
विज्ञापन

गांव के अंदर पहुंचने पर एक तरफ अपने गिरे हुए घर के मलबे को निहारती सरला देवी दिखीं। बताया कि बाढ़ के पानी ने उनका आशियाना हमेशा के लिए छीन लिया। बताया कि सरकार की ओर से हर साल बाढ़ आने पर राहत के नाम पर सिर्फ वादे ही मिलते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर मौजूद सीता देवी पत्नी रामनारायण निषाद ने पानी में बहे कच्चे घर की जमीन की तरफ इशारा कर बताया कि बाढ़ का पानी उनकी गृहस्थी ही उजाड़ गया। अब उनके पास न तो घर है और न ही खाने के लिए दाना। उनकी आंखों में सवाल ही दिख रहे थे। वहीं चंद्रकली पत्नी हरगोविंद के मकान की दीवार भी बाढ़ के पानी में दरक गई। (संवाद)
सतानंद ने बताया कि पिछले साल भी बाढ़ के दौरान आए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मदद के नाम पर कई आश्वासन दिए थे जो पूरा होने की राह देख रहे हैं। गांव निवासी राजू ने बताया कि उसका मकान भी दरक गया है। रानी देवी पत्नी राम किशारे का भी मकान पूरी तरह चटका मिला। (संवाद)
गांव में परचून की छोटी सी दुकान चलाकर अपना परिवार पालने वाले शिव सिंह ने बताया कि गृहस्थी के सामान के साथ-साथ दुकान में भरा सारा सामान बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ गया। जिससे सारी पूंजी भी खत्म हो गई। अब परिवार पालने के लिए कोई सहारा नहीं दिख रहा है। (संवाद)
गांव के प्राथमिक विद्यालय के बाहर तमाम कागज पड़े दिखे। पता किया तो विद्यालय की रसोइया ने बताया कि विद्यालय में रखे कागज बाढ़ के पानी में भीग गए थे। जिनको धूप में सुखाया जा रहा है। (संवाद)

सिकरोड़ी पुल के पास सड़क में आई दरार
अजीतमल (औरैया)। यमुना में आई बाढ़ और तेज बहाव से सिकरोड़ी गांव स्थित यमुना नदी पुल में दरारें आ गईं है। पुल के आसपास मिट्टी धंसकने से गड्ढ़े भी हो गए हैं। जिले को इटावा से जोड़ने वाले इस पुल पर आवागमन भी अधिक रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के निकलने से बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी मरम्मत कराई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed