{"_id":"29e4bdc243dd117516cf20c007762f80","slug":"household-of-four-houses-from-fire-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से चार घरों की गृहस्थी राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घरों की गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनुरूद्ध नगर में बीती रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने तीन अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने टयूबबैल चलाकर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विकासखंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा अनुरूद्ध नगर में शनिवार रात श्रीदेवी घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जब तक श्रीदेवी आग बुझाती आग की लपटों ने अशर्फीलाल पुत्र मनीराम, राजश्री पत्नी तुलसीराम व बाबूराम पुत्र मनु के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। चार घरों में आग लगी देख गांव में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से श्रीदेवी, राजश्री, अशर्फीलाल व बाबूराम के घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड में सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।