फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hotspot kshtra me suraksha badhi

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा हुई कड़ी

Wed, 29 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hotspot kshtra me suraksha badhi
औरैया। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र से पांच दिन पूर्व एक युवक के पत्नी बच्चे समेत निकलकर बिधूना पहुंचने के मामले में एसपी द्वारा 27 कांस्टेबलों से स्पष्टीकरण तलब किया है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सक्रियता और बढ़ा दी।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ताल के दौरान सुबह साढ़े सात बजे हॉटस्पॉट क्षेत्र कसबा खानपुर को जाने वाले मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग स्थल पर पहुंचने पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। कई लोग कसबे से बाहर जाने और कई लोग कसबे में अंदर जाने को बेरीकेडिंग के पास पहुंचे ही थे। कि तभी मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनसे कारण पूछते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियम से अवगत करा वापस लौटाया। इस दौरान खानपुर चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे, मोहल्ला दयालपुर स्थित हॉटस्पॉट क्षेत्र में देखने को मिली।
विज्ञापन

बता दें कि गत 24 अप्रैल को कसबा खानपुर से बिधूना निवासी एक युवक द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र कसबा खानपुर स्थित ससुराल से अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर बिधूना वापस पहुंचने का मामला एसपी सुनीति के संज्ञान में आने पर उन्होंने 27 पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था। इसके बाद से ही पुलिस कर्मियों में सतर्कता नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed