{"_id":"58daa5ad4f1c1b477763f4be","slug":"hot-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलने लगीं गर्म हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलने लगीं गर्म हवाएं
औरैया
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव करतीं पेपर देने जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम तापमान में तेजी बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार व्यक्त किए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन गर्म हवाएं चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 70 और 53 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा में सात से आठ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार चलीं।
मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के आसार जताए हैं। मंगलवार को सूरज निकलने के बाद तापमान में तेजी देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता रहा। दोपहर के समय गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोगों ने कई जतन किए।
विज्ञापन
सूरज ढलने के बाद भी तापमान में गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आए लोग पानी की तलाश में भटकते दिखे।