फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   home,police,video,woman,marrage

महिला से दुष्कर्म, सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
home,police,video,woman,marrage
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर लखनऊ में तैनात पुलिस कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीड़िता ने शादी का झांसा देकर चार माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा महिला है। फेसबुक के माध्यम से वह 21 जुलाई 2021 को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलोखर निवासी अनुज पाल के संपर्क में आई थी। अनुज पाल लखनऊ में पुलिस विभाग में तैनात है। बताया कि मई 2022 में वह बाइक से मिलने आया था, जहां दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात तय की। आरोप है कि इसके बाद से अनुज उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए होटल, दोस्तों के घर, कई अज्ञात स्थानों पर ले जाता रहा। इस दौरान अनुज ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। 11 अगस्त 2022 को अनुज उसे अपने साथ बाइक से सांई मंदिर के पीछे नहर किनारे ले गया। वहां भी उसके अश्लील हरकतें की। बताया कि इस बीच जब पीड़ित ने उससे शादी करने की बात कही, तो अनुज टाल गया। साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए शादी करने से मना कर दिया। धमकी दी कि यदि उससे कोई संपर्क रखने की कोशिश की तो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी पुलिस कर्मी अनुज पाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed