{"_id":"66ca1dcdd99405efe00bc63c","slug":"home-guard-district-commandant-office-has-been-operating-in-the-toilet-building-for-years-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115783-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सालों से शौचालय की बिल्डिंग में संचालित हो रहा होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सालों से शौचालय की बिल्डिंग में संचालित हो रहा होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय
विज्ञापन
औरैया। ककोर स्थित कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारी बैठते हैं। यहां एडीएम कोर्ट के सामने एक शौचालय के भवन में सालों से होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय संचालित हो रहा है। जनपद में कई अधिकारी आए और चले गए। अब सरकारी जमीनों के सुरक्षित होने के साथ ही इस विभाग के कार्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है।
जनपद में सरकारी तानाबाना जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से व्यवस्थाओं का संचालन होता है, लेकिन सालों से अधिकारियों की अनदेखी विभागों को काम चलाऊ ढर्रे पर रखे हुए है। यही वजह है कि जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय को शौचालय के भवन में संचालित करना पड़ रहा है। इस विभाग को अपना खुद का भवन नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी सजग होते तो इसे पहले ही बेहतर व्यवस्था मिल जाती।
पुलिस महकमे व यातायात व्यवस्था को मजबूती देने वाले इस विभाग की इतनी बदतर स्थिति है। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाते हुए जमीनों को सुरक्षित कराया जा रहा है। ऐसे में इस कार्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद है। पूर्व के अधिकारियों की दिलचस्पी शायद इस कार्यालय में नहीं थी, तभी तो यह शौचालय के भवन में संचालित हो रहा था। पिछले दिनों यहां नए कमांडेंट के तौर पर प्रेम प्रशांत ने चार्ज लिया है। जिला प्रशासन की संजीदगी इस कार्यालय को बेहतर व्यवस्था देगी। शायद वह समय भी आ गया है।