{"_id":"299010bbf0e547113594b2d2a1231bea","slug":"holly-group-abir-gulal-giants-blow-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायंट्स ग्रुप के होली मिलन में उड़ा अबीर गुलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायंट्स ग्रुप के होली मिलन में उड़ा अबीर गुलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायंट्स ग्रुप ग्रेटर एवं जायंट्स ग्रुप सहेली दिबियापुर के होली मिलन समारोह में गीतों, चुटकुलों एवं हंसी ठहाकों के बीच अबीर गुलाल उड़ा। बच्चों ने नृत्य कर लोगों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में जायंट्स ग्रेटर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जायंट्स ग्रुप समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। सामाजिक कार्यों के साथ आपसी सद्भाव के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। बच्चों ने नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। वहीं जायंट्स सदस्यों ने चुटकुले एवं स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
अंत में जायंट्स ग्रुप सहेली की सदस्याओें ने महिलाओं को अबीर गुलाल लगाया। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, गुरु नारायण अग्रवाल, डा. श्याम गुप्ता, डा. कपिल गुप्ता, रेवतीरमण गुप्ता, हरी पालीवाल, अनुराग अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, मीना वर्मा, रेखा गुप्ता, ऊषा पालीवाल, बीना गुप्ता, आशा अग्रवाल, रेनू सिंह, राधा वर्मा, नीता विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन