{"_id":"5e6933dd8ebc3ec5723dd2bd","slug":"holi-festival-auraiya-news-knp5497623157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में होली पर्व पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में होली पर्व पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन
औरैया। रंगों के पर्व होली पर जिले भर में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा और रंग बरसा। शहर में लोगों ने घरों के बाहर ढोल-नगाड़े के बीच जमकर नाच-गाकर होली मनाई। वही होरियारों ने सड़कों पर टोली निकालकर लोगों को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के चलते ठंडे मौसम ने लोगों को कंपाया। इसके बाद भी सुबह से ही होरियारों की टोली सड़कों पर निकल पड़ी और मिलने वाले लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने घर के बाहर होली का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने सभी को होली की बधाई दीं। ब्लॉक गेट के पास लोगों ने फाग आदि सुनाकर लोगों का होली का आनंद दोगुना किया। वहीं महावीरगंज स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता के आवास पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजीतमल में मोहल्ला आजादनगर, सूर्यनगर, अंबेडकर नगर, गांधीनगर, बाबरपुर में लक्ष्मीनगर, पटेलनगर, विद्यानगर आदि मोहल्लों में छोटे- छोटे बच्चों की टोलियां रंग से सराबोर होकर निकली, लेकिन बाद में उन्ही टोलियों में बड़ों ने भी खूब रंग खेला।
बाबरपुर निवासी युवा समाजसेवी राजा तिवारी ने गरीबों ओर असहाय बच्चों एव बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनकी खुशी बढ़ाई। अकेली होली ही नहीं खेली बल्कि ढेर सारे डिब्बों में गुजिया ओर रंग लेकर वह उनके दरवाजे पहुंचे जब डिब्बा गरीब एवं बेसहारा बच्चों व बुजुर्गों के हाथ में पहुंचा ओर उन्होंने जब उसे खोला तो जो चमक उनके चेहरे पर आई वह देखने लायक थी।
विज्ञापन
रुरुगंज कस्बे में होली का त्योहार बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। कई जगहों पर फाग आदि गाकर होली मनायी गयी। होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।