फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   holi festival

होली मिलन समारोहों में जमकर उड़ा गुलाब

Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
holi festival
औरैया। होली मिलन की धूम शुरू हो गई है। मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कमेटी द्वारा इटावा रोड स्थित धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर वर्मा के नेतृत्व में जुटे समाज के लोगों ने कार्यक्रम में आए लोगों को गुलाल-अबीर लगाते हुए गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कमेटी के कोषाध्यक्ष गोपाल जी, महामंत्री उमेश चौधरी, मंत्री विनोद कुमार उर्फ वीनू वर्मा, उपाध्यक्ष डा.शिव कुमार सोनी, संगठन मंत्री संजय कुमार वर्मा, संरक्षक कवि, गुरुप्रताप वर्मा, अशोक वर्मा, सर्वेश कुमार उर्फ लालू, कमल वर्मा, रामजी वर्मा, हीरा वर्मा, सतीश वर्मा, मीडिया प्रभारी रवि वर्मा, नितिन वर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने सभी आभार जताया।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के मोहल्ला तिवारियान स्थित श्री दयालक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हिंदू युवा मोर्चा संघ के तत्वाधान में होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ दीक्षित ने कविता के माध्यम से होली के महत्व को बताया। कवि रजत दुबे ने अपने कविता के माध्यम से सभी को हंसाया, कवि सलीम खान ने अपनी कविता नौजवानों को समर्पित की। कवि श्रीराम मिश्रा, अवशेष पांडेय, डॉ.अजित दुबे ने होली के महत्व व कोरेना वायरस से संबंधित कविता सुनाई। कवि कपिल दुबे ने वीर रस की कविता सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर अवस्थी व संचालन अजित पांडेय ने किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्र के अलावा देवा मिश्र, अंशु अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, आशीष शर्मा, राहुल शर्मा, शशांक मिश्रा, पन्ना लाल, मुकेश पाल, मयंक गुप्ता, अंशु धनगर, गोपी दुबे, वाशु अग्निहोत्री, मणि अवस्थी, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed