{"_id":"56f57cc94f1c1b7b01f14e1b","slug":"holi-colors-and-raised-the-rock","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग और गुलाल से मचाया धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग और गुलाल से मचाया धमाल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
होली की मस्ती करते बच्चे
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में होली का त्योहार धूम से मनाया गया। हुरियारों ने टोलियों में निकलकर जमकर मस्ती की। गुरुवार को होली के दिन गलियां एवं सड़कें होरियारों के नाम रहीं। होली के विभिन्न रंगों में सराबोर युवा मस्ती में नृत्य करते गुजरे। होली के दिन बच्चों और महिलाओं में भी खासा जोश दिखाई दिया। बच्चे अपनी पिचकारियों में रंग भरकर दूसरों को भिगोने में लगे रहे। वहीं महिलाओं एवं युवतियां टोलियों के रुप में अपनी सखी सहेलियों के घर पहुंचीं। इससे पहले लोगों में होली जलाने एवं होली खेलने को लेकर खासी ऊहापोह की स्थिति रही। बुधवार शाम होली जलाने के बाद लोगों ने गुरुवार होली खेलना शुरू किया। ग्राम जीवा सिरसानी में बच्चों के बीच डा.ए कुमार शर्मा ने आइसक्रीम बांटी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर युवा होली खेलने निकले।
होली का पर्व तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं रंग और अबीर का जलवा दिखाई दिया। तो कहीं लट्ठमार होली का अपना आकर्षण दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन होली में मुस्तैद नजर आया। होली के त्योहार की शुरुआत लोगों ने अपने घरों से बड़ों के अबीर व गुलाल लगाकर की। इसके बाद बच्चों ने पिचकारी में रंग-भरकर खूब होली खेली। होली के अवसर पर जगह-जगह डीजे बजते नजर आए।सभी लोग होली की मस्ती में सराबोर दिखे। अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे में होली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। कस्बे के लोगो ने एक दूसरे के अबीर, गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे से गले मिले। कस्बे के हरीगंज बाजार, ब्लाक चौराहा, नेविलगंज, नहर में होलिक ा दहन कर खुशियां मनाई गईं।