फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hitec telephone exchange

हाईटेक किया जा रहा टेलीफोन एक्सचेंज, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर सेवा

Thu, 08 Aug 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hitec telephone exchange
hitec telephone exchange - फोटो : AURAIYA
औरैया। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में लगी मशीनों को हाईटेक करने का काम बुधवार की शाम शुरू हो गया है। इसके चलते जिले की संचार सेवा लड़खड़ा गई है। बुधवार की शाम मरम्मत का काम शुरू किए जाने के बाद से नेट सेवा ठप हो गई है। ज्यादातर बेसिक टेलीफोन भी बंद हो गए। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि तीन-चार दिन तक समस्या रहेगी। मशीनों के हाईटेक होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

एक दशक से ज्यादा समय से चल रही सी-डॉट सेवा को अब हटाकर जिले के टेलीफोन एक्सचेंज को हाईटेक करने का काम किया जा रहा है। बुधवार को औरैया केंद्र पर लगी मशीनों की मरम्मत का काम शुरू कराए जाने के चलते संचार सेवा लड़खड़ा गई, जो गुरुवार को भी अव्यवस्थित रही। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियाें ने बताया कि सी-डॉट मशीन को हटाकर उसे अपग्रेड किया जा रहा है। इस कारण से यह दिक्कत हो रही है। वहीं, कर्मचारियों ने बताया कि औरैया केंद्र से जुड़े साढ़े तीन सौ बेसिक फोन/इंटरनेट सेवा के उपभोक्ताओं में केवल 20 फोन ही सुचारू रूप से चल रहे हैं, शेष बंद पड़े हैं। उधर, टीडीएम एके गुप्ता ने बताया कि औरैया संचार केंद्र पर चल रहे पुराने सी-डॉट स्विच को हटाकर नेक्स्ट जेनरेशन स्विच से लैस किया जा रहा है। इस कारण से यह समस्या हुई है। अभी उपभोक्ताओं को तीन-चार दिन और दिक्कत उठानी पड़ेगी। इस मशीन के लगने के बाद बेहतर सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed