फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   History-sheeter Pradhan arrested for issuing threats

Auraiya News: धमकी देने में हिस्ट्रीशीटर प्रधान गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Pradhan arrested for issuing threats
बिधूना। गांव घसारा के एक युवक को फोन पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक प्रधान के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

घसारा प्रधान समोद यादव ने शनिवार को गांव के ब्रजेश यादव को फोन किया। प्रधान ने युवक को चुनाव लड़ने से मना किया। उसके मना करने पर गाली-गलौज कर दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ऑडियो में प्रधान युवक को चुनाव लड़ने के लिए मना करता सुनाई दे रहा है। उसके युवक ने चुनाव लड़ने की बात कही। तो आरोपी प्रधान व उसके साथ में मौजूद लोग लगातार गाली देने लगे। ऑडियो में प्रधान यह कहता सुनाई दिए कि भाजपा सरकार में कई मुकदमे दर्ज हुए जिसको खत्म करने में एक करोड़ रुपये खर्च हुआ।
विज्ञापन

फोन कॉल पर प्रधान बिधूना में मिलने के लिए कहता रहा। रविवार को ऑडियो वायरल हुआ तो थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। दबिश देने के बाद प्रधान समोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रधान की हिस्ट्रीशीट खुली है। उस पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा उसके खिलाफ गई मामले गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed