फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   History-sheeter accused caught by police with pistol

Auraiya News: चौपाल में पेंशन और आवास का उठा मुद्दा

Sat, 02 Sep 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter accused caught by police with pistol
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिम्हारा में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों के वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन, आवास, राशनकार्ड और आयुष्मान कार्ड के फार्म भरवाए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए प्रस्ताव भी दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाव की जानकारी देकर दवा भी बांटी।
विज्ञापन

सिम्हारा के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखीं। किसी ने गांव में साफ सफाई नियमित कराने तो किसी ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र होते हुए भी न मिलने का दुखड़ा रोया। ग्रामीणों ने पात्र होने के बावजूद भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनने और 20 ग्रामीणों की वृद्धावस्था पेंशन नहीं आने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार ने पंचायत सहायक को पात्रों की खाता संबंधी दिक्कतों को दूर करने और छूटे पात्रों के फार्म भरने के निर्देश दिए। चौपाल में दिव्यांग प्रमोद कठेरिया,अखिलेश कुमारी, उमा शंकर, जफर, गोविंद चेतन और सेनानी आश्रित भारत सिंह ने दिव्यांग आवास दिलाने की मांग की। प्रधान और सचिव ने मौके पर उनके फॉर्म भरवाकर जल्दी ही उन्हें लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य विनीत कुमार, बलबीर, फूलसिंह, प्रदीप बाथम, गंगाराम ने बताया की गांव में पानी की टंकी का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है। महीनों से गलियां और सड़कें खुदी हैं रात में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव में पाइप लाइन का काम भी अधूरा है। तमाम ग्रामीण कनेक्शन से वंचित हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की शिकायत को जिला अधिकारी तक पहुंचाने की बात करके उन्हें भरोसा दिया।

सदस्यों और ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन से डामर रोड तक इंटरलॉकिंग और एक बड़े नाले का निर्माण कराने तथा गांव में चार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का भी प्रस्ताव दिया। ग्राम प्रधान ने पैसा उपलब्ध होने पर कार्य करवाए जाने की बात कही है। चौपाल में मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रज भूषण ने पशुपालक किसानों को पशुओं को बीमारी से बचाने की जानकारी देकर उन्हें दवाओं का वितरण किया। इस दौरान अंबुज यादव, अहिबरन सिंह,चांद सिद्दीकी,रोहित,विनीत कुमार,सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed