फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hip-hop audience said head-mounted

दर्शकों के सिर चढ़कर बोला हिप-हॉप

Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 31 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hip-hop audience said head-mounted
महोत्सव सीजन-2 कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार शाम को महोत्सव पंडाल में औरैया टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर व सीनियर दो वर्गो में विभाजित इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अनोखे करतब दिखाए। वहीं हिप-हॉप डांस की प्रस्तुति में प्रतिभागियों का टैलेंट सिर चढ़ कर बोलता नजर आया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने करते हुए सभी प्रतिभागियों को मंच पर अपना टैलेंट प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रतियोगिता में जहां जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने नृत्य गीत व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योग्यता प्रदर्शित की। वहीं सीनियर  वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान महोत्सव पंडाल में टैलेंट सिर चढ़ कर बोलता नजर आया।
विज्ञापन


टिप टिप बरसा पानी.... गीत पर हिप हॉप नृत्य के दौरान हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति कर प्रतिभागियों का टैलेंट को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। तो वहीं दमादम मस्त कलंदर पर लटके झटके दिखा कर प्रतिभागी ने मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर किया। राधा नाचेगी गीत  पर नृत्य प्रस्तुति के दौरान महोत्सव पंडाल सीटियों से गूंज उठा। वहीं संदेशे आते है हमें तड़पाते है गीत पर प्रतिभागियों ने अभिनय शैली का प्रदर्शन कर पंडाल में रोमांच पैदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुनिया में आए हो तो लव कर लो.. ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है... गीत  पर भी नृत्य को लोगों ने सराहा वहीं कार्यक्रम में भ्रूण हत्या के प्रति सामाजिक चेतना बढ़ाने का बेटी की भ्र्रूण में हत्या न करो गीत के माध्यम से संदेश दिया गया। योग के माध्यम से जहां मेधावियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वहीं सिर पर घूमता हुआ चाक रख कर प्रतिभागियों ने टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed