{"_id":"5738c94f4f1c1b2a4aac6f0c","slug":"himansu-top-kanpur-district-in-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला के लाल ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला के लाल ने किया कमाल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 16 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
himansu with family
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान परिवार के बेटे हिमांशु प्रताप सिंह ने 97.2 फीसदी नंबर हासिल कर इंटरमीडिएट में सिटी टॉप किया है। जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कालेज विकास नगर के छात्र हिमांशु तंगी में पले-बढ़े हैं। हिमांशु ने बताया कि परिवार कालेज और हॉस्टल की पूरी फीस देने में समक्ष नहीं था। इसलिए कालेज में उसकी कक्षा 10वीं से 12वीं तक पूरी फीस माफ कर दी थी। तंगी के कारण जेईई मेन में कोचिंग भी नहीं ली। बिना कोचिंग के ही जेईई मेन पास कर 110 स्कोर हासिल किया। अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। हिमांशु सफलता के लिए लक्ष्य और एकाग्रता जरूरी मानते हैं।
हिमांशु मूल रूप से बेला, औरेया स्थित पिपरौली शिव गांव के रहने वाले हैं। पिता भानु प्रताप सिंह और बाबा त्रिभुवन सिंह राणा गांव में किसानी करते हैं। पिता श्रीशिव इंटर कालेज पिपरौली में मात्र 1500 रुपये में प्राइवेट शिक्षक पद पर नौकरी भी करते हैं। मां कविता सिंह दो महीने पहले ही गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापिका बनी हैं। हिमांशु के टॉप करने की खबर मिलते ही नौबस्ता निवासी मामा श्याम सिंह, मामी कंचन और मौसी सविता ने हिमांशु को गले लगा लिया। हिमांशु ने बताया कि टॉपर होने की पहली सूचना प्रिंसिपल संत राम द्विवेदी से मिली।
टॉपर्स टिप्स-
-परीक्षा की तैयारी जुलाई से ही शुरू कर दें। विषयों के चयन करियर और भविष्य की तरक्की देख कर करें।
-पढ़ाई करते समय माइंड फ्रेश रखें, जो भी पढ़ें रिवीजन करते चलें। हमेशा कामयाब होने के लिए पढे़ं।
-खुद पर विश्वास रखें, टीचरों का सहयोग लें, कोचिंग बहुत जरूरी नहीं है। पेरेन्ट्स की बात जरूर सुनें।
-पढ़ाई का टाइम टेबिल हमेशा सेट रखें। पढ़ाई के लिए ऐशोआराम नहीं, लक्ष्य तय करना जरूरी है।
प्रोफाइल
नाम-हिमांशु प्रताप सिंह
कालेज-जय नारायण विद्या मंदिर
पिता का नाम-भानु प्रताप सिंह
मां का नाम-कविता सिंह
10वीं में मिले नंबर-87 फीसदी
12वीं में मिले नंबर-97.2 फीसदी
प्रतियोगी परीक्षा पास की-जेईई मेन (स्कोर-110)
तैयारी-जेईई एडवांस
अगला कदम-आईआईटी कानपुर से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक करना
सपना-बीटेक करके आईएएस बनना
पढ़ाई का श्रेय-माता-पिता और कालेज शिक्षक
प्रेरक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी