{"_id":"64ecf478f702c75f4a057a74","slug":"high-speed-sleeper-bus-rammed-into-kiosk-woman-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2342-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार स्लीपर बस खोखे में घुसी, महिला घायल
Tue, 29 Aug 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के पूर्वा दूजे में सोमवार सुबह सात बजे बिधूना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्लीपर बस सड़क किनारे बने खोखे को तोड़ती एक चारपाई से जा टकराई। हादसे में चारपाई पर सो रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले चालक मौके से भाग निकला।
गुड़गांव से सवारियां लेकर एक बस बेला होते हुए रसूलाबाद जा रही थी। सुबह सात बजे के करीब बस जैसे ही बेला-बिधूना मार्ग पर पूर्वा दूजे के सामने पहुंची। इसी बीच चालक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे मौजूद एक खोखे को तोड़ती हुई पास में चारपाई में जा टकराई।
हादसे में गांव निवासी रोशनी (30) पत्नी विजनेस गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि आसपास और लोग मौजूद नहीं थे। बस में सवार संजीव, राहुल, रमेश, सावित्री, सोनी ने बताया कि बस सुबह आकर बिधूना में रुकी थी। इसके बाद चालक तेज रफ्तार में वहां से चला।
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार रास्ते में बस तेजी से चलाकर लाया। जिससे हादसा होता बचा। इधर बेला पहुंचते ही हादसा हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बस में सवार बेला, याकूबपुर, रसूलाबाद की सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य को भेजा गया है। शिकायती पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।