{"_id":"64c2ad1cac8da913680c73d6","slug":"height-gauge-installed-before-rail-overbridge-amid-protest-from-traders-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1100-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यापारियों के विरोध के बीच रेल ओवरब्रिज से पहले लगाया गया हाइट गेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यापारियों के विरोध के बीच रेल ओवरब्रिज से पहले लगाया गया हाइट गेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। प्रशासनिक अधिकारियों के ज्वाइंट सर्वे के बाद गुरुवार को फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच में हाइट गेज लगाने का काम शुरू हुआ। यहां व्यापारियों ने पहुंचकर विरोध जताया। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने देर शाम हाइट गेज लगा दिया गया।
गुरुवार सुबह पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी, अवर अभियंता शैलेंद्र एवं दिबियापुर थाने के अपराध निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ रेल ओवरब्रिज और फफूंद चौराहे के बीच हाइट गेज लगाने पहुंचे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजा भैया सोनी, अध्यक्ष अजय गुप्ता, व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, प्रवीण अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बंटी गुप्ता समेत काफी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हाइट गेज लगने के बाद भगवतीगंज बाजार चौपट होने की दुहाई दी। हाइट गेज लगाने का काम रोकने की मांग की।
पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों की संयुक्त टीम के सर्वे के बाद हाइट गेज लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने काम रोकने से दो टूक मना कर दिया। इसपर काफी व्यापारी जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से मिलने गए। काफी जद्दोजहद और आपसी खींचतान के बाद गुरुवार देर शाम को हाइट गेज लगा दिया गया। बता दें कि 22 जुलाई से विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित दिबियापुर नहर पुल पर बड़े व भारी वाहनों का यातायात बंद कर दिया गया था। इसके लिए 24 जुलाई को नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगा दिए गए थे।
विज्ञापन
रेल ओवरब्रिज और नहर पुल के बीच संकरे रास्ते तक बड़े वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति पैदा होने की संभावनाओं के चलते प्रशासन ने मंगलवार शाम फफूंद चौैराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच भी हाईट गेज लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी। मगर व्यापारियों के विरोध के कारण काम रुक गया।
बुधवार को एडीएम एमपी सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता अभिषेक यादव ने ज्वाइंट सर्वे के लिए दिबियापुर में स्थलीय निरीक्षण किया था। ज्वाइंट सर्वे के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच हाइट गेज लगाया गया।
स्कूली बसों के निकलने के लिए बढ़ाई गई ऊंचाई
नहर पुल के दोनों ओर लगाए गए हाइट गेज की ऊंचाई नौ फुट रखी गई है। इसके कारण स्कूली बसें भी नहर पुल से नहीं गुजर पा रहीं हैं। फफूंद चौराहा और रेल ओवरब्रिज के बीच हाइट गेज लगने की संभावनाओं के बीच स्कूल प्रबंधकों की धड़कनें बढ़ गईं थीं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि कलक्ट्री रोड, गुंजन रोड, स्टेशन रोड से सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं स्कूल बसों से स्कूल आते जाते हैं। रेल ओवरब्रिज से पहले हाइट गेज लगने से भगवतीगंज तक स्कूली बसों का आवागमन बंद हो जाएगा। इससे स्कूलों के प्रशासन को एवं छात्र छात्राओं को परेशानी होगी। गुरुवार को रेल ओवरब्रिज और फफूंद चौराहे पर लगे हाइट गेज की ऊंचाई लगभग 10 फुट कर दी गई। इससे स्कूली बसों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।