{"_id":"652ecf0bdb0234ebe50a3009","slug":"heavy-storm-caused-fault-in-33-kv-line-due-to-water-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4196-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज आंधी पानी से 33 केवी लाइन में हुआ फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज आंधी पानी से 33 केवी लाइन में हुआ फाल्ट
विज्ञापन
अजीतमल। सोमवार की शाम आयी तेज आंधी के चलते असेनी से अजीतमल सब स्टेशन को आई 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। जिसके चलते रात साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के 12 वार्डों सहित आसपास के करीब 50 गांवों में अंधेरा छा गया। एक घंटे बाद अटसू सब स्टेशन को आई 33 केवी लाइन से विद्युत सप्लाई लगाई गई, लेकिन ज्यादा देर वह भी नहीं चल सकी।
अजीतमल सब स्टेशन के जेई धीरेंद्र ने लाइनमैनों के साथ रात में ही पेट्रोलिंग शुरू की। बल्लापुर के पास निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास जंफर टूटा मिला। जिसे जोड़ने के बाद रात एक बजे सप्लाई शुरू हो सकी। मंगलवार की सुबह देवकली से आई अयाना सब स्टेशन को 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया।
अजीतमल सब स्टेशन की सही हुई 33 केवी सप्लाई से अटसू एवं अयाना के सब स्टेशन के कुछ भागों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। जेई धीरेंद्र ने बताया कि रात में आंधी और बारिश के चलते 33 केवी लाइनों में फाल्ट हुआ है। अजीतमल सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन का फाल्ट सही हो गया है। जिससे अजीतमल सहित अटसू एवं अयाना के कुछ फीडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। (संवाद)