फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy rain and storm causes power outage in 40 villages

Auraiya News: तेज आंधी के साथ बारिश से 40 गांवों की बिजली गुल

Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and storm causes power outage in 40 villages
फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद
औरैया। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

बिधूना, एरवाकटरा, बेला और सहार समेत आसपास के इलाकों में चली तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी के कारण बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, इससे 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे बिधूना और एरवाकटरा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी और करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश के बाद देर शाम तक बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए। तुर्कपुर यासीन गांव में हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए, जिससे आसपास के 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से उन्हें अंधेरे और उमस दोनों का सामना करना पड़ा। बिधूना क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की व्यवस्था बिजली चालित मोटरों पर निर्भर है।
उधर, सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। लाइनमैनों ने पेड़ों को हटाकर तार जोड़ने का काम देर रात तक जारी रखा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
---
11 व 12 को आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 11 व 12 जून को बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में किसानों को समय रहते उड़द-मूंग व मक्का की कटाई पूरी कर लेनी होगी। देरी की स्थिति में फसल में नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जिलेभर के लोगों के मोबाइल पर आंधी आने से पहले अलर्ट लगातार भेजा रहा था। इसमें बताया कि जा रहा था कि 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है।

--
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा है। शाम के समय आंधी चली है। बादल भी छाए हैं। देर रात में तीन एमएम तक बारिश हुई।
-डॉ. रामपलट, मौसम विज्ञानी

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

फोटो-37 तुर्कपुर यासीन गांव में आंधी से गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed