फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy crowd in the market, jam in the city

बाजार में भारी भीड़, शहर में जाम

Mon, 23 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy crowd in the market, jam in the city
फोटो23एयूआरपी 05- सुभाष चौक पर भारी भीड़ के चलते फंसे वाहनों से उत्पन्न जाम की स्थिति। - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव का शहर में लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को बाजार खुलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। इसके चलते प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को लगभग एक घंटे तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियान का लोगों पर कोई असर नहीं होता दिख रहा है। सोमवार को बाजार में खरीदारी को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से नदारद दिखा। अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क भी गायब था। अहम बात यह है कि कोरोना को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन का भी कोई खौफ नजर नहीं आया। बाजार में बढ़ी भीड़ के कारण दिबियापुर रोड, इटावा रोड, कानपुर रोड व रोडवेज डिपो रोड पर भारी भीड़ रही। खासकर सुभाष चौक पर भीड़ का नजारा कुछ अलग ही रहा। जहां काफी संख्या में मौजूद यातायात सिपाहियों को नियंत्रित करने को लगभग एक घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। जिससे लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। उन्होंने यातायात एसआई मृत्युंजय से नाराजगी भी जताई। सुभाष चौक पर जगह के अभाव में वाहन रेंगते रहे।
बिना मास्क वालों पर पुलिस की दरियादिली जारी
शहर में बिना मास्क के सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस व यातायात पुलिस की दरियादिली दिखाई दी। इससे कोरोना को लेकर लोगों में बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क न होने के बाद भी वह खुलेआम फर्राटा भरते रहे। जबकि मौके पर मौजूद पुलिस व यातायात पुलिस इस ओर से बिल्कुल अनजान बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed