फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heat wave troubled people, temperature reached 42 degrees

Auraiya News: लू ने किया परेशान, पारा 42 डिग्री पहुंचा

Fri, 13 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Heat wave troubled people, temperature reached 42 degrees
दवा काउंटर पर लगी लाइनें। - फोटो : संवाद
औरैया/अजीतमल। लगातार एक हफ्ते से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। सुबह से ही मौसम झुलसाने वाला रहा। लू के चलते लोग परेशान रहे। दिन का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसका असर सीएचसी पर भी देखने को मिला है। जहां पहले की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक गया। गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गर्मी का सीजन शुरू होने पर मई महीने में लगभग 400 मरीज प्रतिदिन अजीतमल सीएचसी पहुंचते थे। इस समय सिर्फ 250 से 300 के बीच मरीज ही अस्पताल में दवा लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद और शाम 5 बजे तक लू असर साफ दिखाई देता है। सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की संख्या इस समय कम है। बुधवार को ओपीडी में 270, गुरुवार को 278 और शुक्रवार को 275 मरीज पहुंचे।
सीएचसी के अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि इस समय ओपीडी में कम मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लू से बचाव जरूरी है। जब भी घर से निकलें तो सिर ढक कर जाएं और बराबर पानी पीते रहे।

उन्होंने बताया कि अब तो गांवों में हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। यहां पर आशा कार्यकर्ता के पास भी ओआरएस के पैकेट उपलब्ध रहते हैं अगर किसी को समस्या होती है, तो अपने नजदीकी केंद्र या एएनएम से ओआरएस प्राप्त कर सकते हैं। उधर, बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी। लोग गर्मी के कारण दोपहर में खरीदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed