फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heat water problems started soon

गर्मी आते ही शुरू हुई पानी की समस्या

Wed, 15 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Wed, 15 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heat water problems started soon
पानी की टंकी
 उसरारी गांव में पांच गांवों को पानी की आपूर्ति करने के लिए टंकी का निर्माण हुआ था। इस टंकी से उसरारी, कढ़ोरे का पुर्वा, प्रसाद का पुर्वा , ककोर व हरी का पुर्वा में पानी की आपूर्ति होती है। जुलाई 2015 में टंकी की मोटर फुंक जाने से गांवों मेें पानी की आपूर्ति बंद हो गई। जल निगम ने भी कई बार ग्रामीणों को जल्द मोटर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल कराने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन


मगर कोई भी नतीजा नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने ककोर स्थित जिला मुख्यालय जाकर शिकायतें की। हर बार अश्वासन ही मिला। आज साल भर बाद भी पानी की टंकी शुरू नहीं हो पाई है। गर्मी आते ही पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण रामसूरत, अरविंद यादव, अभिजीत सिंह, वीरेंद्र कठेरिया, जयसिंह, आशाराम, राजेश कुमार, रघुवीर सिंह आदि ने पानी की आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



दस हैंडपंप खराब, पानी का संकट
मुरादगंद(औरैया)। क्षेत्र के गांव सलैया में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे दस हैडपंप इस समय खराब पड़े है। इससे गांव में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।सलैया गांव में दस हैंडपंप लगे थे। इस समय एक से भी एक बूंद पानी नहीं निकल रहा है। गांव में कुछ घरों में निजी हैंडपंप लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीण उन्हीं लोगों की चिरौरी करके पानी लेते है। कई ग्रामीण पड़ोसी गांव से पानी ला रहे है। अशोक कुमार, जयराम कठेरिया, प्रेम बाबू दोहरे, रामलखन दोहरे, विनोद दुबे, श्याम बाबू फ ौजी, रफ ीक बाबा, दिनेश दुबे, रामदास, हरचरन आदि ने बताया कि प्रशासन को इस बारे में बताया गया मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया तो वह लोग प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed