{"_id":"64bac6685e5e6840c90294e8","slug":"health-team-reached-pasua-treated-patients-auraiya-news-c-211-1-aur1002-833-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पसुआ पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया रोगियों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पसुआ पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया रोगियों का उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र के पसुआ में कई दिनों से आंखों का संक्रमण फैलने की खबर अमर उजाला में 21 जुलाई के अंक में प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने पसुआ पहुंच संक्रमण से ग्रसित 21 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। साथ ही ग्रामीणों को बचाव के उपाय भी समझाए।
शुक्रवार को सीएचसी बिधूना के डॉ. आरजी मिश्रा, सतेंद्र यादव, पुष्पेंद्र सिंह गांव की आशा ममता देवी के साथ पसुआ पहुंचे। यहां पर टीम ने संक्रमण ग्रस्त मरीज चरण सिंह, स्वाति, ऋषि, मनीश, शिवकुमार, विकास, शिवरानी, विशनुदयाल, जयराम, मिस्टी, सौलैनी, देव, सुनीता, सीता देवी समेत 21 मरीजों की आंखों को जांच कर आई ड्रॉप व दवाइयां वितरित की।
डॉक्टर ने मरीजों को आंखों को सुबह शाम ठंडे पानी से धुलने व धूल-धूप से बचाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों आंखें ठीक न होने तक स्कूल आदि न भेजें, नहीं तो अन्य बच्चे भी संक्रमित हो सकते हैं। आंख आने पर संबंधित व्यक्ति का तौलिया व रूमाल का इस्तेमाल न करें। पूरी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
यदि किसी को समस्या होती है तो वह सीएचसी आकर डॉक्टर से परामर्श ले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की सभी आशाओं को गांव में बीमारी फैलने की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे समय रहते बीमारी पर काबू पाया जा सके। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।