फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health of 14 people deteriorated simultaneously, condition of three is critical.

Auraiya News: 14 लोगों की एक साथ तबीयत बिगड़ी, तीन की हालत गंभीर

Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 09 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Health of 14 people deteriorated simultaneously, condition of three is critical.
बिधूना। तहसील क्षेत्र के गांव भटौली में छह तारीख को बारात गई थी। गुरुवार को वापस लौटी तो रिश्तेदारों से लेकर घर के लोगों ने जैसे ही खाना खाया, इसी दौरान बारी-बारी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। 14 लोग उलटी व दस्त से बेहाल हो उठे। सभी को सीएचसी बिधूना लाया गया। जहां 11 लोगों का उपचार जारी है। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव भटौली निवासी ब्रह्मपाल सिंह के पुत्र नवनीत की बारात छह फरवरी को अजीतमल के इमलिया गांव गई थी। बारात घर लौट कर आने के बाद बुधवार रात घर में व्यंजन बनाए गए। रिश्तेदारों से लेकर परिवार के सभी लोगों ने खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में ही बारी-बारी लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। 50 वर्षीय ब्रह्मपाल, उसकी पत्नी 45 वर्षीय शीला, 11 वर्षीय उसका पुत्र आनंद व रिश्तेदार 28 वर्षीय रामवीर सिंह, 25 वर्षीय रूबी, सात वर्षीय हंस, 30 वर्षीय लाली, 10 वर्षीय समर, 8 वर्षीय रोशनी, 10 वर्षीय रिया, 8 वर्षीय निशांत, 16 वर्षीय कुमकुम, 18 वर्षीय बंदना, 38 वर्षीय शीला व 15 वर्षीय अंश का रातभर हाल बेहाल रहा। घरेलू उपचार कर किसी तरह रात काटी गई।
विज्ञापन

दस्त, उल्टी और बुखार में आराम न मिलने पर सभी को गुरुवार सुबह सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने कुमकुम, ब्रह्मपाल व शीला की हालत ज्यादा खराब देख आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को वार्ड में रखा गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. बीपी शाक्य ने बताया कि उल्टी, दस्त और बुखार के एक साथ 14 मरीज आए हैं। खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। फूड प्वाइजनिंग है या कुछ और यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। परिजनों के मुताबिक कई लोगों ने खाना खाया था। महज 14 लोगों की तबीयत बिगड़ी है। तीन लोगों की हालत में सुधार न होता देख सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed