{"_id":"69c03803377c50b5ec02e014","slug":"health-fair-blood-tests-were-not-conducted-at-bhaidpur-phc-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141737-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला: भैदपुर पीएचसी में नहीं हुईं खून की जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला: भैदपुर पीएचसी में नहीं हुईं खून की जांचें
Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-30- निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार। स्रोत:स्वयं
औरैया। जिलेभर की पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले की व्यवस्थाएं जांचने के लिए निकले सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी मिलीं। तीन पीएचसी और एक सीएचसी की व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। भैदपुर पीएचसी में खून की जांचें होती नहीं मिलीं।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार रुरुगंज पीएचसी पहुंचे। यहां पर कम मरीज देखे जाने की बात सामने आई। इसके बाद वह कुदरकोट पीएचसी पहुंचे। जहां पर स्टाफ नर्स नदारद मिली। वहीं, भैदपुर पीएचसी में मरीजों की खून की जांच होते नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ एरवाकटरा सीएचसी पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाओं पर नजर डाली।
मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर दिन के हिसाब से चादरें ही नहीं मिली। कलर कोड न मिलने पर जिम्मेदारों से सवाल किए। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी व सीएचसी पर अव्यवस्थाएं मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने को कहा गया है।