फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health department active for corona virus

औरैया: अस्पताल में बढ़ रही भीड़, कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहा विभाग

Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
health department active for corona virus
औरैया। जिले के दोनों जिला अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। प्रभारी सीएमओ ने कार्यालय में जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

होली त्योहार के बाद 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की लाइने लगी रहीं। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग व युवा भी उल्टी दस्त के शिकार नजर आए। ओपीडी में बढ़ी भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर सतकर्ता बरती।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके कटियार ने बताया कि होली के त्योहार में खानपान में सावधानी न बरतने के कारण अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द के आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज नहीं मिले हैं। इसमें सावधानी बरतने की आवश्यक ता है, जिसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है। जिसका पालन किया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
औरैया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय में हुई बैठक में कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता की समीक्षा की गई। साथ ही बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि बैठक कर जिले में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की गई और जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और प्राईवेट अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है।
बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक से कहा गया कि 16 मार्च से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में, जोकि गांव स्तर पर आशाओं के माध्यम से चलाया जाना है। इसमें सभी आशाओं को इस रोग से बचाव के संबंध में दस्तक अभियान में लोगों को जागरूक करने का कार्य करना है। इसके लिए 14 मार्च को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी स्कूल-कालेज 22 मार्च तक बंद
औरैया। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले के सभी स्कूल व कालेजों में 22 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है। इस दौरान परीक्षाएं चलती रहेंगी।
कोरोना के खतरे को देखते हुए शासन ने आइसोलेशन वार्ड में तैनात चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने के साथ ही आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षाधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि शासन के मिले निर्देश के बाद जिले सभी परिषदीय विद्यालय अगले आदेश मिलने तक 22 मार्च तक बंद रहेंगे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षण हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जिन विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो चुकी है, सिर्फ वहीं विद्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed