{"_id":"61647dd68ebc3e8752256b32","slug":"health-covid-19-auraiya-auraiya-news-knp657694733","type":"story","status":"publish","title_hn":"147 केंद्रों पर 6733 लाभार्थियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
147 केंद्रों पर 6733 लाभार्थियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इसके बावजूद लोग टीकाकरण के प्रति गंभीर नहीं हैं। सोमवार को टीकाकरण के महाअभियान में 24 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 6733 लोगों ने ही टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर माह में तीसरी लहर आने के संकेत मिले थे। सितंबर से अक्टूबर तक के बीच पांच कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजारों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। हर बार महाअभियान फ्लाप होता नजर आ रहा है।
दो गज दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग लोग भूल चुके हैं। रविवार को जिले में एक साथ दो मरीजों के मिलने पर एक्टिव केस तीन हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को चलाए गए महा टीकाकरण अभियान में 24 हजार का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए कुल 147 केंद्र बनाए गए थे।