फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

औरैयाः सीएचसी में आग से बचाव के बंदोबस्त ही नहीं

Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो-29एयूआरपी-44- आग लगने की जानकारी पर लगी भीड़।संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। सीएचसी में आग से बचाव के बंदोबस्त ही नहीं थे। अस्पताल में लगी पाइप लाइन चालू न होने से आग बुझाने में दिक्कत हुई। जहरीले धुएं से लोगों का खांसते-खांसते बुरा हाल रहा। लोगों का कहना था कि घटना के समय ओपीडी चल रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

50 शैय्या मातृ और शिशु चिकित्सालय में आग बुझाने के लिए पूरी बिल्डिंग में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन चालू न होने से आग पर काबू पाने में देरी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि पाइप लाइन से जुड़ी पानी की टंकी बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दी है। सीएचसी में शार्ट सर्किट से आग लगने के अनुमान के कारण बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा वार्ड में प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। शनिवार शाम आग लगने पर हड़कंप मच गया। हड़बड़ाए मरीज और तीमारदार बाहर भागते दिखाई दिए। यहां तीन गर्भवती महिलाएं और महिला स्टाफ मौजूद था। केमिकल में आग के कारण निकलते जहरीले धुएं के कारण फायर कर्मी अंदर नहीं घुस पा रहे थे। इस पर सीएचसी के सभी खिड़कियों के शीशे तोड़े गए। टूटी खिड़कियों से पानी की बौछार भी अंदर डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed