फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

50 शैया अस्पताल में छह दिन से जांचें नहीं

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। शहर में स्थित 50 शैया अस्पताल के लैब में रखी सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन छह दिनों से खराब पड़ी है। लैब में लगी बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन भी गड़बड़ा गई है। इस वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन और गर्मी अधिक होने से अस्पताल में उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, डायरिया, सिर दर्द, शरीर में कमजोरी, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार ओपीडी में 400 मरीजों के पर्चे बने है। ओपीडी में आने वाले मरीजों के मर्ज का सही पता लगाने के लिए डॉक्टर सीबीसी जांच लिख रहे है, लेकिन लैब में रखी सीबीसी मशीन पांच दिनों से खराब पड़ी है। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। प्राइवेट पैथालॉजी से अधिक दाम पर जांच कराने के लिए मजबूर हैं। शनिवार को लैब में लगी बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन भी गड़बड़ा गई, जिससे पेट के संबंधित जांचे भी ठप हो गईं। 50 शैया अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में इंजीनियरों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही मशीनें सही कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) में 20 जांचे होती है। इनमे प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबीन, डीएलसी, टीएलसी, खून की कमी समेत अन्य जांचे शामिल है। वही, बायोकेमेस्ट्री एनाइजर मशीन से लीवर, शुगर, कोलेस्ट्रेाल, यूरिक एसीड व किडनी समेत अन्य जांचे होती है, जो वर्तमान में ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed