{"_id":"5fb40fa48ebc3e9bb744cf83","slug":"health-auraiya-news-knp5946939165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन बाद पहली बार 300 की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन बाद पहली बार 300 की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिवाली के त्योहार बाद अस्पताल खुलने पर पहली बार जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 300 पार पहुंची। इन मरीजों में ज्यादातर सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन के निर्देश के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या न के बराबर हो गई थी। लॉकडाउन खुलने के बाद पहली बार जिला संयुक्त अस्पताल में तीन सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉ. देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बदलते मौसम के साथ बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए है। रविवार रात हुई बारिश व तेज हवाओं से मौसम में अचानक सर्दी बढ़ गई है। इससे लोगों को सर्दी, बुखार, जुकाम होना आम बात है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में 50 प्रतिशत मरीज इन्हीं बीमारी से पीड़ित थे। जबकि 30 प्रतिशत मरीज चर्म रोग और 20 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारी के थे।
पचास शय्या युक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज अंधेरे में किया जा रहा है। डॉक्टर बिजली न आने की वजह से अंधेरे में दवा लिख रहे हैं। सीएमएस डॉ.लाखन का कहना है कि रविवार रात आंधी-पानी आने की वजह से कई केबल टूट गए हैं। इन्हें जल्द सही कराके विद्युत व्यवस्था को सुचारु कराया जाएगा।