फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

एक चिकित्सक के सहारे रहे 315 मरीज, आधे बिना उपचार के लौटे

Wed, 23 Sep 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, कई मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा है। वजह यह रही कि अस्पताल में मरीजों के परीक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ एक चिकित्सक पर थी। पर्चा काउंटर के कर्मचारी के अनुसार आज 315 नए पर्चे बनाए गए। जबकि लगभग 30 पुराने पर्चों पर भी मरीजों ने परीक्षण कराया।
विज्ञापन

50 शय्या अस्पताल में पिछले दिनों स्थानांतरण के बाद यहां एक महिला चिकित्सक को छोड़कर सिर्फ चार चिकित्सक ही हैं। मंगलवार को कोई रात की ड्यूटी कर दिन में छुट्टी पर तो दूसरा इमरजेंसी वार्ड में था। इधर, सीएमएस डॉ. लाखन सिंह के छुट्टी पर रहने से इस पद की जिम्मेदारी डॉ. पीके कटियार के कंधों पर थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है, जो चिकित्सक रात के समय ड्यूटी करेगा वह दिन में ड्यूटी करने में असमर्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed