फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

शहर के 51 लोगों ने की थी जमातियों की रहनुमाई, इनमें 12 मेन चिह्नित, सात हुए क्वारंटीन

Tue, 07 Apr 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। जमातियों के संपर्क में आए 12 हजार से ज्यादा परिवारों की जांच पड़ताल का काम पूरा हो गया है। पता चला है कि खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद में मिले तब्लीगी जमातियों की शहर के 51 लोगों ने रहनुमाई व अगुवाई की थी। इन 51 में 12 मुख्य लोगों को प्रशासन ने सूची बद्ध किया है। इन 12 लोगों को चार-चार की संख्या में आईसोलेट किए जाने की तैयारी है। प्रथम चरण में सात लोगों को सौ शय्या जिला अस्पताल स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। इनमें औरैया तब्लीगी जमात के अमीर (जिम्मेदार) भी शामिल है।
विज्ञापन

खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद में 31 मार्च को 13 तब्लीगी जमात के 13 लोग मिले थे। कोरोना जांच में चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। 13 जमातियों की संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 266 टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने 12 हजार से ज्यादा परिवारों की जांच की। इस काम को पूरा करने के लिए 45 सुपर वाइजर भी लगाए गए थे। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि कस्बा खानपुर और औरैया शहर के 12 हजार से अधिक परिवारों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 13 जमातियों के रहनुमाई और अगुवाई करने वालों की संख्या 51 बताई जा रही है। इन 51 लोगों में 12 को सूची बद्ध कर थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इसके बाद पहले चरण में चिंह्ति किए गए सात लोगों को चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन वार्ड में भेजा गया है। इसमें औरैया जिले के तब्लीगी जमात अमीर (जिम्मेदार) भी शामिल हैं। शेष पांच लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि सभी 13 जमाती 18 मार्च को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे थे। वहां से 19 मार्च को सुबह छह बजे पैदल झकरकटी बस स्टैंड पहुंचे, वहां से औरैया बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां से आटो से जमाती तहसील मस्जिद (औरैया मरकज) पहुंचे। 19 से 22 मार्च तक यहीं रहे। इसके बाद 23 मार्च को मदार मस्जिद पहुंचे। इसके बाद कुरैशियान मस्जिद में 23 मार्च से 31 मार्च तक रहे। 31 मार्च से दो अप्रैल तक मदरसा औरैया में रहे। दो अप्रैल से चार अप्रैल तक चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल में और 4 अप्रैल को ही 13 में से चार पॉजिटिव रिपोर्ट वाले जमातियों को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भेजा गया। छह अप्रैल को चार पॉजिटिव रिपोर्ट वाले जमातियों को कानपुर भेजा गया है। शेष नौ निगेटिव रिपोर्ट वाले जमाती सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed