फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

मधवापुर में दिल्ली से आए रिश्तेदार तो मचा हड़कंप

Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली से संदलपुर कानपुर देहात होते हुए अपने मामा के घर आए कार सवार छह लोगों के परिवार को मधवापुर गांव के लोगों ने दिल्ली का नाम सुनते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को फोन कर सूचना दे दी। जिस पर दिबियापुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर सभी के नाम रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें वापस संदलपुर (कानपुर देहात) भेज दिया।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधवापुर में गुरुवार की रात एक कार सवार छह लोगों का परिवार मधवापुर गांव के अशफाक के घर में पहुंचा। इसकी भनक गांव वालों को लगते ही उन्होंने ग्राम प्रधान चंपा देवी को सूचना दी। जिस पर प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह मुन्ना ने बाहर से आए हुए व्यक्तियों की सूचना कंट्रोल रूम औरैया में दी। सूचना पर पहुंचे दिबियापुर एसओ विनोद शुक्ला व चौकी इंचार्ज कंचौसी ने रामप्रकाश ने जांच पड़ताल की। जिस पर अशफाक ने बताया कि उनका भांजा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है, वह अपने परिवार के साथ उनसे मिलने कार से संदलपुर (कानपुर देहात) से आया हुआ है। इस पर दिबियापुर एसओ ने स्वास्थ्य विभाग सीएचसी सहार के डॉ. संजय बाजपेयी को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डॉ. संजय बाजपेयी की टीम ने सभी लोगों से सहार सीएचसी में जांच कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने बताया कि उनकी जांच हो चुकी है। वह सिर्फ अपने मामू से मिलने आए थे।
विज्ञापन

दिबियापुर एसओ विनोद शुक्ला ने बताया कि अशफाक के सभी रिश्तेदारों को संदलपुर वापस भेजा गया है। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह मुन्ना ने बताया कि बाहर से आए व्यक्तियों को गांव में नहीं ठहरने दिया जाएगा। इस संबध में डॉ. संजय बाजपेयी ने बताया कि आए हुए व्यक्तियों की पहले ही जांच हो चुकी है। इसलिए जांच की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed