{"_id":"5e861baa8ebc3e75f5658020","slug":"health-auraiya-news-knp5534445116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीग जमात के 13 सदस्यों का ब्लड सैंपल भेजा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीग जमात के 13 सदस्यों का ब्लड सैंपल भेजा लखनऊ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शामली जिले के क्वारंटीन किए गए तब्लीगी जमात के सभी 13 लोगों की गुरुवार को चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल में मेडिकल जांच की गई। जांच के बाद सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर ही उन्हें पूर्ण स्वस्थ घोषित किया जाएगा। जांच के बाद उन्हें सौ शय्या जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
तब्लीगी जमात के औरैया जिले के अमीर (जिम्मेदार) रियाजउल्ला ने जानकारी दी थी कि शामली जिले के 13 लोगों की जमात खानपुर स्थित कुरैशियान मसजिद में रुकी हुई है। इस पर जिला प्रशासन ने जमात में शामिल 13 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई थी, जिसमें सभी सामान्य पाए गए थे। डीएम अभिषेक सिंह ने एहतियात के तौर पर उन्हें कुरैशियान मसजिद से निकालकर खानपुर में ही स्थित एक मदरसे की बिल्डिंग में ठहराया था। स्वास्थ्य विभाग को 14 दिन तक नियमित जांच के निर्देश दिए थे।
गुरुवार को डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 13 तब्लीगी जमात के सदस्यों को एंबुलेंस से चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल लेकर जाकर उनकी जांच कर सैंपल लिया और जांच के लिए लखनऊ भेजा है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ घोषित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जमात में शामिल 11 लोगों की कॉल डिटेल से शामली की लोकेशन मिली है, जबकि तेलंगाना के दो जमातियों की दिल्ली (निजामुद्दीन मरकज) के आसपास होने की पुष्टि हुई है।