{"_id":"5e386bc28ebc3e7da6760a92","slug":"health-auraiya-news-knp54233692","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष अभियान का तीसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष अभियान का तीसरा चरण शुरू
विज्ञापन
औरैया। सघन टीकाकरण के विशेष अभियान मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित ने ब्लॉक अछल्दा के रामगढ़ गांव में बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत 701 बच्चों और 128 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि अभियान के दौरान 153 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। हाई रिस्क एरिया में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करके उन्हें कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने पर विशेष जोर रहेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। मिशन इंद्रधनुष अभियान में ऐसे क्षेत्रों को लक्षित किया गया है, जहां टीकाकरण कम हुआ है। जनपद के दो ब्लॉक अछल्दा और एरवाकटरा में टीकाकरण अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस अभियान का चौथा चरण 2 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस- बी, डिप्थीरिया, रूबेला आदि रोगों के बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।
उधर, ग्राम पंचायत औतों में मिशन इंद्रधनुष में ब्लॉक अछल्दा से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण और सर्वे का जायजा लिया।अछल्दा पीएचसी से चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और बीसी सुबोध चतुर्वेदी, सीएचसी प्रभारी महेश एवं जोर सिंह ने सत्र का निरीक्षण किया। टीम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी द्वारा गांव के दो परिवारों के टीकाकरण न कराने के बारे में अवगत कराया गया। इस पर डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि राजू शाक्य व स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण न कराने वाले परिवार से मुलाकात की। साथ ही उन्हें टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। टीम के इस प्रयास से दोनों परिवारों ने टीकाकरण करवाया।