{"_id":"5d9f88fe8ebc3e016308fb6f","slug":"health-auraiya-news-knp5188649103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगों से बचने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रोगों से बचने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिले में गुरुवार को 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक ने किया। शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के डॉक्टरों की टीम ने 295 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवा बांटी। यहां 24 लोग मानसिक रोगी मिले। उन्हें परामर्श देकर दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। मानसिक रोगियों और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सरकारी सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
जिला अस्पताल चिचौली में आयोजित शिविर में सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि भागदौड़ भरी जिदगी में तेजी से मानसिक रोगियों में इजाफा हो रहा है। युवाओं में डिप्रेशन की बीमारी बढ़ती जा रही है। मोबाइल व लैपटॉप का अधिक उपयोग भी मानसिक रोगों का कारण बन रहा है। बचने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखें। सीएमओ डॉ. अवधेश राय ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने से आपको मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में भी मदद मिलेगी। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर जल्द मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने कहा कि अवसाद दूर भगाने का सबसे मुख्य और आसान तरीका है कि आप मनोचिकित्सक की सलाह लें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव रस्तोगी, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ. सुनील, एएनएम और आशा बहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने किया।