फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

घर-घर खोजे जाएंगे टीबी रोगी

Thu, 10 Oct 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को लेकर जिला क्षय रोग विभाग एक बार फिर क्षय रोगी खोज का सघन अभियान शुरू कर रहा है । यह अभियान दस से 22 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान लगभग डेढ़ लाख लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए 60 टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर क्षय रोगियों को खोज कर उनके बलगम लेकर जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर देंगी। रोग की पुष्टि होने पर उस मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षय रोग पूरे विश्व के लिए जटिल समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व के कुल क्षय रोगियों में 27 प्रतिशत रोगी भारत में हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षय रोगी खोज अभियान का इस वित्तीय वर्ष का दूसरा चरण है। इसमें अधिकतम क्षय रोगी मिलने वाले संभावित स्थानों को चिंह्ति किया गया है। यह अभियान 10 से 22 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

डॉ. नवीन मिश्रा के अनुसार तीन सदस्यीय टीम 50 से 60 घरों का भ्रमण कर संभावित मरीजों के बलगम के नमूने एकत्र करेगी। जांच में क्षय रोग की पुष्टि होने पर मरीज का तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा। 12 सुपरवाइजर एवं सेक्टर चिकित्साधिकारी इस अभियान में कार्य करेंगे। टीबी के लक्षण होने पर टीम बलगम का सेंपल लेगी और उसकी जांच भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षय रोग के लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक खांसी, दो सप्ताह तक बुखार, वजन का घटना, भूख न लगना, बलगम में खून आना आदि हैं। घर के किसी भी सदस्य में कोई भी लक्षण दिखे तो स्वास्थ्य विभाग को जानकारी अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed