{"_id":"669acb105dc3e3a1ac0a2b06","slug":"half-a-kilometre-police-will-keep-watch-from-a-distance-auraiya-news-c-12-1-knp1061-760896-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आधा किमी. से दूर से पुलिस की रहेगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आधा किमी. से दूर से पुलिस की रहेगी निगहबानी
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से पुलिसिंग व्यवस्था को हाईटेक किया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस महकमे को 13 ब्लैक स्काॅर्पियो मिली हैं। इनके ऊपर लगा कैमरा आधा किमी. दूर तक प्रत्येक हलचल को साफ-साफ दिखा सकेगा। खास तौर पर दंगाइयों से निपटने के लिए यह वाहन कारगर साबित होगा।
जिले के 13 थानों, कोतवाली में डायल-112 के तहत एक-एक स्कॉर्पियो शासन स्तर से दो माह पहले मिली हैं। अब इन काली स्काॅर्पियो की छत पर हाईटेक कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इन कैमरों की क्षमता दूरी के लिहाज से आधा किमी. है। किसी भी जगह पर दंगा व उपद्रव की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से ये वाहन आधा किमी दूरी से माहौल को भाप लिया करेंगे।
किसी भी बड़ी घटना में लखनऊ तक इस वाहन के जरिए पल-पल की मॉनीटरिंग की जा सकेगी।
किसी वाहन का पीछा करने में भी इन वाहनों का कोई तोड़ नहीं होगा। अपराधी पुलिस को चकमा नहीं दे पाएंगे। डायल 112 के जरिए इन वाहनों का संचालन जनपद में शुरू कराया गया है। इन पर सवार पुलिस कर्मी भी प्रशिक्षण से लैस हैं।
विज्ञापन
वर्जन
‘13 ब्लैक स्कॉर्पियो डायल 112 को मिली हैं। इन कारों की छत पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। दंगा व हुड़दंग के दौरान इन वाहनों की कार्य कुशलता पुलिसिंग को आसान करेगी। किसी वाहन का पीछा करने में भी आसानी होगी। -शशिभूषण मिश्रा, डायल 112 प्रभारी