फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Had previously threatened murder accused

पहले भी धमकी दे चुके थे हत्यारोपी

Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Had previously threatened murder accused
राजवीर हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने एसपी आवास पर हंगामे के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा। मृतक की पत्नी ने बताया कि हत्यारोपी पहले भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। अगर पहले ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर देता तो राजवीर की हत्या न होती। एसपी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी प्रधान संगीता देवी ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते हत्यारोपी शशवेंद्र दुबे ने उसे और उसके पति को चुनाव के पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में समझौता करने के लिए वह पति समेत उसके घर भी गए थे। लेकिन हत्यारोपी आए दिन जान से मारने की धमकी देता रहता था। आखिरकार 15 फरवरी को हत्यारोपियों ने उसके पति राजवीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए संगीता देवी, सरसेला विधायक सुरेंद्र सिंह व बहरई के पूर्व विधायक छोटे सिंह व क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाहा ने जल्द ही शेष दो नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि अगर पुलिस पहले ही सक्रियता दिखाती तो शायद राजवीर की हत्या न की जाती। सूत्रों की माने जिला मुख्यालय पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी भांजी। इस संबंध में एसपी सत्यार्थ अनुरूद्ध पंकज ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed