{"_id":"5e98978e8ebc3e78bb34eaac","slug":"hacking-facebook-id-asking-for-money-from-relatives-auraiya-news-knp5555675137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैक करके रिश्तेदारों से मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक आईडी हैक करके रिश्तेदारों से मांगे जा रहे रुपये
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। लॉकडाउन में बढ़ते सोशल मीडिया के उपयोग को देख हैकर भी इसका पूरा फायदा उठाने में सक्रिय हो गए हैं। हालत यह है कि हैकरों द्वारा फेसबुक आईडी हैक करके मैसेंजर के माध्यम से फेसबुक पर जुड़े लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है।
कोरोना के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन से जहां लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। ऐसे में खालीपन दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। हैकर भी इस स्थिति का भरपूर फायदा उठाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक वाकया गुरुवार को सामने आया। जिसमें हैकरों ने क्षेत्र के भाजपा नगर सेक्टर संयोजक महेश चंद्र कौशल व सुमित तिवारी की फेसबुक हैक कर उक्त फेसबुक से जुड़े रिश्तेदारों, दोस्तों आदि को मैसेंजर से इमरजेंसी बताते हुए तत्काल 10 से 15 हजार रुपयों की मांग पूरी करने को कहा। अचानक से उक्त फेसबुक आईडी के माध्यम से रुपयों की मांग होते देख पहले तो कई रिश्तेदार वास्तविक परेशानी समझकर उक्त अनजान हैकर की ओर से दिए गए पेटीएम एकाउंट नंबर पर रुपये भेजने का मन बनाया, लेकिन फिर कई लोगों ने फोन करके जब रुपयों की जरूरत होने की जानकारी की, तो पूरा मामला साफ दिखाई दिया।
मामला संज्ञान में आते ही महेश चंद्र कौशल व सुमित तिवारी ने अधिकांश लोगों को फोन करके फेसबुक आईडी हैक करने की जानकारी देते हुए हैकर द्वारा की जा रही मांग को पूरा न करने को कहा। सही समय पर जानकारी होने पर लोग हैकरों की इस हरकत से बच सकें। उधर, उक्त मामले में पीड़ितों ने कहा कि वह जल्द ही पुलिस को लिखित तहरीर देकर हैकरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।