{"_id":"5e3daf918ebc3ee5ee52d21c","slug":"gyapan-auraiya-news-knp5431929194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति बांटने में गड़बड़ी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति बांटने में गड़बड़ी का लगाया आरोप
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। छात्रवृति में अनियमितताओं एवं मनमानी का आरोप लगा छात्र नेता राजा तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को छात्र नेता राजा तिवारी की अगुवाई छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम एमपी सिंह से मिला तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि सत्र 2019-20 में छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति में बड़े पैमाने मनमानी हुई है। छात्र नेता राजा तिवारी ने कहाकि सरकार द्वारा अभी तक सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति समय पर मिलती थी। लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति वितरण नहीं की गई है। कटौती भी की गई है।
किसी छात्र को एक हजार या दो हजार रुपये देकर छात्रवृत्ति उड़ाया गया है। छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। अन्याय को रोका जाए अन्यथा छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर राजा तिवारी, भूपेंद्र प्रजापति, अमन गुप्ता, रवि गौतम आदि छात्र मौजूद रहे।