फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Guruji is poor, pass it ...

गुरु जी गरीब हूं, पास कर देना...

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Guruji is poor, pass it ...
टीआईसी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक सौरभ प्रताप सिंह। - फोटो : Amar ujala

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य तेज हो गया है। चार केंद्रों पर पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मूल्यांकन हो रहा है। अब तक 31684 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उत्तर पुस्तिकाओं में छात्र-छात्राओं ने पास करने की फरियादें भी की हैं।  

विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्रों पर अभी भी सभी परीक्षक नहीं पहुंचे हैं। इन पर कार्रवाई हो सकती है। पर्यवेक्षक निगरानी कर रहे हैं। शहर के तिलक इंटर कालेज में मूल्यांकन के दौरान एक उत्तर पुुस्तिका में प्रश्न 12 के उत्तर में लिखा था, सर जी, घर में वह अकेली पढ़ने वाली लड़की हूं। घर के लोगों को उम्मीदें बहुत हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी तरह यहां तक पहुंची हूं। आपका सहयोग मिलेगा तो आगे भी पढ़ लूंगी। कृपया अच्छे नंबर दे देना। एक उत्तर पुस्तिका में घरेलू कार्यों में व्यस्त बताते हुए लड़की होने का दुखड़ा रोया गया।
विज्ञापन


छात्रा ने नंबर दिए जाने की अपील की। इस लड़की ने लिखा कि वह लड़का होती है तो जरूर 24 घंटे में 20 घंटे पढ़कर परीक्षा देती।  डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम तक हुए चारों केंद्रों पर 31684 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल की 16435 और इंटरमीडियट की 15249 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। वहीं तिलक इंटर कालेज के प्रभारी डा. आंज्नेय सहाय अवस्थी ने बताया कि 13 हजार से अधिक उत्तर पुुस्तिकाओं के मू्ल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 27 नए परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। अब परीक्षकों की संख्या 158 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed