फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ground water level dropped 10 feet in city tube wells

Auraiya News: शहर के नलकूपों में 10 फीट गिरा भूगर्भीय जल स्तर

Tue, 28 May 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ground water level dropped 10 feet in city tube wells
औरैया। भीषण गर्मी के बीच भूगर्भीय जल का स्तर गिर रहा है। शहर के नलकूपों में 10 फिट तक जलस्तर गिरा है। एक घंटे तक सुबह के समय होने वाली जलापूर्ति इन दिनों कुछ हिस्सों में आधा तो कुछ हिस्सों में पौन घंटे तक ही हो पा रही है। ऐसे में काफी कुछ जलापूर्ति बेपटरी हुई है।
विज्ञापन

शहर में कुल 12 पानी की टंकी है। वहीं 25 नलकूपों के जरिए जलापूर्ति दी जाती है। सबसे ज्यादा अहम नलकूपों में नुमाइश मैदान, पीतांबरा गेस्ट हाउस के पीछे, एसपी आवास कार्यालय समीप, ठठराई मोहल्ला, आवास विकास, गोविंद नगर मोहल्ला, बघाकटरा के शामिल हैं। जहां से घनी बस्तियों में जलापूर्ति दी जाती है। रोजाना पंप से भूगर्भीय जल निकालते हुए टंकी के जरिए सुबह छोड़ा जाता है। कुछ पंप से सीधे भी सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग के कर्मचारियों की माने तो 10 फीट तक इन नलकूपों की बोरिंग का जलस्तर गिरा है। ऐसे में पानी को उठाने वाली मोटर की सप्लाई में कमी आई है। सामान्य दिनों में जहां लोगों को घरों में सुबह छह से सात बजे तक जलापूर्ति दी जाती है, वहीं इन दिनों यह सप्लाई पौन घंटे की रह गई है। वहीं कुछ घरों में महज आधे घंटे ही जलापूर्ति आ रही है। भीषण गर्मी में पानी की पर्याप्त जलापूर्ति देने में जलकल विभाग की टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे सप्लाई देने वाले नलकूपों को प्रयोग में लाया जा रहा है। इस सब के बावजूद जलापूर्ति बेपटरी हुई है। आने वाले दिनों में यदि जल स्तर और गिरता है तो संकट बढ़ने की संभावना है। जलकल बाबू रामआसरे गुप्ता ने बताया कि शहर के नलकूपों में 10 फीट तक जलस्तर गिरा है। कुछ हद तक जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। विषम परिस्थिति न बने इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
------------------

बोले मोहल्ला वासी
आधे घंटे हो रही सप्लाई
फोटो-27एयूआरपी 14- मोनू। संवाद
‘सुबह के समय पहले एक घंटे जलापूर्ति छह से सात बजे तक जलापूर्ति आती थी। अब इन दिनों महज आधे घंटे ही सप्लाई आ रही है। पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है।’
-मोनू दुबे, मोहल्ला ठठराई
----------
किसी तरह चलाया जा रहा काम
फोटो-27एयूआरपी 15 - राजेश बाजपेई। संवाद
भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई के समय में गिरावट आई है। पहले एक घंटे जलापूर्ति मिलती थी, अब महज पौन घंटे सप्लाई मिल रही है। किसी तरह से काम चलाया जा रह है।

- राजेश बाजपेई, देवकली-खानपुर चौराहा
---------------------
वर्जन
‘शहर में जलस्तर गिरने से जलापूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। बेहतर जलापूर्ति दी जा रही है। थोड़ा बहुत जलस्तर गिरने में किसी तरह की समस्या नहीं होती है।’
- रामआसरे कमल, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed